अयोध्या में सीता रसोई के लिए राजस्थान से भेजे गए तेल के 2,100 टिन, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अयोध्या (यूपी) में बन रहे राम मंदिर में सीता रसोई के लिए प्रदेश से भेजे जा रहे तेल के 2,100 टीनों से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बकौल मुख्यमंत्री, तेल का इस्तेमाल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीता रसोई में बनने वाले प्रसाद में किया जाएगा।