अयोध्या में हुआ राम लला का सूर्य तिलक, 500 साल बाद शानदार जश्न
राम नवमी के अवसर पर आज अयोध्या का नजारा ही अलग था। सुबह से हजारों भक्तों की भीड़ राम मंदिर में उमड़ पड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। दोपहर 12.16 बजे राम लला का 'सूर्य अभिषेक' हुआ। यह चार मिनट तक चला। इस दौरान सूर्य की किरणों से रामलला के माथे पर 'तिलक' बना।