अयोध्या स्थित राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति 22 जनवरी को स्थापित की जाएगी: मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में विजयादशमी उत्सव के मौके पर मंगलवार को कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति 22 जनवरी को स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा, "उस दिन हर कोई मंदिर में तो आ नहीं सकेगा लेकिन हम देशभर में अपनी-अपनी जगह से अलग-अलग मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।"