अय्यर व किशन को अनुशासनात्मक आधार पर टीम से ड्रॉप करने की खबरें निराधार: द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने श्रेयस अय्यर और इशान किशन को अनुशासनात्मक आधार पर भारतीय टीम से ड्रॉप किए जाने की खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा, "इशान चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने आराम मांगा था।" बकौल द्रविड़, टीम में कई बल्लेबाज़ होने के चलते श्रेयस का चयन नहीं हुआ।