अरुंधति रॉय के खिलाफ क्या है वह केस जिसके लिए उन पर चलेगा यूएपीए के तहत मुकदमा?
ऐक्टिविस्ट-लेखिका अरुंधति रॉय के खिलाफ यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है। रॉय ने 2010 में कश्मीर में एक 17-वर्षीय लड़के की मौत के बाद दिल्ली में एक सम्मेलन में कथित तौर पर कहा था कि कश्मीर कभी भी भारत का हिस्सा नहीं था। कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी भी सम्मेलन में शामिल हुए थे।