अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार
ऐक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं। आयुष्मान से एक कंपनी ने फ्री ट्रायल के नाम पर ₹87,000 ठगे हैं जिसका खुलासा अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन ने किया है। आर्यमन ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान ₹80,000 की ठगी का शिकार हो चुके हैं और वे रुपए कभी वापस नहीं मिले।