अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पर चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ ने फेंके पत्थर, वीडियो आया सामने
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली पर बुधवार को ब्यूनस आयर्स में एक चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ ने पत्थर फेंके। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। माइली एक खुली कार में अपनी बहन के साथ प्रचार कर रहे थे और इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई है।