अर्जेंटीना में मैच के दौरान रेड कार्ड मिलने पर खिलाड़ी ने रेफरी को मारा मुक्का, हुआ गिरफ्तार
अर्जेंटीना में सैनलोरेंसिना लीग के मैच के दौरान बैरियो क्विंटा के एक फुटबॉलर ने रेड कार्ड मिलने पर रेफरी के चेहरे पर मुक्का मार दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। मुक्का लगने से रेफरी ज़मीन पर गिर पड़ा और उसके दाहिने गाल की हड्डी में चोट आई है। रेफरी को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।