अरिजीत सिंह ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पत्नी के साथ किए दर्शन
सिंगर अरिजीत सिंह रविवार को अपनी पत्नी कोयल रॉय के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। एक तस्वीर में अरिजीत हाथ जोड़कर नंदी हॉल में ध्यान लगाए बैठे नज़र आ रहे हैं। अरिजीत का शनिवार को इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट था।