अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर के साथ सानिया चंडोक की 'अनदेखी' तस्वीरें हुईं वायरल
क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कथित तौर पर कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ सगाई की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सानिया की अर्जुन और उनकी बहन सारा तेंदुलकर के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मुंबई में एक लग्ज़री पेट सैलून की मालकिन सानिया, सारा की भी अच्छी दोस्त हैं।