अर्जुन तेंदुलकर के जन्मदिन पर बहन सारा ने शेयर की बचपन की तस्वीर, लिखा नोट
क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के 25वें जन्मदिन पर उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सारा ने दोनों भाई-बहन के बचपन की तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे सेंटर ऑफ यूनिवर्स को जन्मदिन की बधाई। आप पर गर्व है और आपको बहुत प्यार।"