अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियादेस से शादी न करने की बताई वजह
ऐक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड व अपने 2 बेटों की मां गैब्रिएला डेमेट्रियादेस से शादी न करने की वजह बताते हुए कहा है, "शादी केवल एक दस्तावेज़ है...हम मानसिक तौर पर शादीशुदा ही हैं।" उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कि शादी स्थाई होती है लेकिन यह गलत अवधारणा है...आप केवल कानूनी तौर पर एक-दूसरे के प्रति बाध्य होते हैं।"