अरुणाचल प्रदेश में आर्मी का ट्रक खाई में गिरा, 3 जवानों की हुई मौत
अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में ऊपरी सुबनसिरी ज़िले में आर्मी का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में 3 जवान शहीद हो गए हैं जबकि 4 जवानों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान हवलदार नखत सिंह, नाइक मुकेश कुमार और गार्ड आशीष के रूप में हुई है।