अरुणाचल प्रदेश में बारिश से हुआ भूस्खलन, सैन्यकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग टूटा
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है जिसके चलते कई ज़िलों में सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आलो (पश्चिम सियांग ज़िला) से मेचुखा (शि-योमी ज़िला) तक एक सड़क क्षतिग्रस्त हुई है जो सैन्यकर्मियों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मार्ग है। राज्य में 30 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।