अरिना सबालेंका ने जीता यूएस ओपन, मिलेगी ₹30+ करोड़ की पुरस्कार राशि
बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी अरिना सबालेंका ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को हराकर अपना पहला यूएस ओपन 2024 खिताब जीता है। अरिना ने पेगुला को सीधे 2 सेटों में 7-5, 7-5 से हराया। इस जीत के साथ अरिना को ₹30 करोड़ से अधिक की पुरस्कार राशि मिलेगी। गौरतलब है कि अरिना सबालेंका का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।