अर्बन कंपनी के IPO को लेकर क्रेज़, ग्रे मार्केट में 28% पहुंचा प्रीमियम
अर्बन कंपनी के आईपीओ को लेकर क्रेज़ देखने को मिल रहा है और आईपीओ 10 सितंबर-12 सितंबर तक के लिए खुलेगा। आईपीओ का साइज़ ₹1,900 करोड़ है जबकि इसके लिए प्राइस बैंड ₹98-₹103 प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में ₹28-₹30 के प्रीमियम पर है जो अपर प्राइस बैंड के लिहाज से 28% प्रीमियम है।