अर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच चले लात-घूंसे
अर्मेनिया की संसद में बहस के बाद सांसदों के बीच लात-घूंसे चलने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, बहस के बाद विपक्षी सांसद आर्टूर सरकिस्यान के संसद से बाहर निकलने के दौरान सत्ता पक्ष के एक नेता ने उनपर हमला किया था। बकौल रिपोर्ट्स, अर्मेनियाई अधिकारियों ने सर्किस्यान पर सशस्त्र तख्तापलट की योजना में शामिल होने का आरोप लगाया है।