अर्शदीप समेत तीन पेसर वनडे सीरीज के बाद भी न्यूजीलैंड में रुकेंगे, भारतीय कोच ने बताई वजह
सहायक कोच सितांशु कोटक ने बताया कि अर्शदीप सिंह, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ वनडे सीरीज के बाद भी न्यूजीलैंड में रुकेंगे। ये तीनों तेज गेंदबाज 19 नवंबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) टेस्ट सीरीज की तैयारी में भारतीय टीम की मदद करेंगे। टेस्ट खिलाड़ी 11 नवंबर से शिविर में हिस्सा लेंगे।