अर्शदीप सिंह ने 150 T20I विकेट पूरे करते ही तोड़े 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथे T20I में अर्शदीप सिंह ने मिचल सैंटनर का विकेट लेकर T20I में 150 विकेट पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज़ हैं। साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 40 विकेट, सबसे कम 2143 गेंदों में 150 विकेट और डेब्यू के सिर्फ 1577 दिन में 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने।