अर्शदीप सिंह ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टी20I विकेट लेने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में इतिहास रच दिया। उन्होंने टिम साइफर्ट को आउट कर साल 2026-में अपना 39वां T20I विकेट हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के एक कैलेंडर वर्ष में 39 विकेट लेने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। लिटिल ने 2022 में 39 विकेट चटकाए थे।