अर्शदीप ने की किसी टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने किसी टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट (17) लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अर्शदीप और अफगानिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ फज़लहक फारूकी दोनों ने ही टी20 विश्व कप 2024 में 17 विकेट लिए हैं। इससे पहले श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा ने टी20 विश्व कप 2021 में 16 विकेट लिए थे।