अर्शदीप सिंह पर लगा मैच फीस का 15% जुर्माना, फाइनल में डैरिल मिचल पर फेंकी थी गेंद
भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में डैरिल मिचल पर गेंद फेंकने को लेकर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। गौरतलब है, अर्शदीप ने मैच के बाद मिचल से माफी भी मांग ली थी।