अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा पर की नस्लीय टिप्पणी, MI ने गाने के साथ दिया जवाब
पीबीकेएस के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने एक वीडियो में एमआई के बल्लेबाज़ तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी की जिसके बाद अर्शदीप की आलोचना की जा रही है। अर्शदीप दोस्ताना बातचीत के दौरान तिलक को 'ओए अंधेरे' कहते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, एमआई ने तिलक के वीडियो पर 'अंधेरा तेरा' गाने के साथ वीडियो शेयर कर जवाब दिया है।