अरबों रुपए का घोटाला हुआ है: अयोध्या में ज़मीन खरीद से जुड़ी रिपोर्ट पर अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के आसपास नेताओं व अधिकारियों के परिवार के लोगों द्वारा ज़मीन खरीदे जाने से जुड़ी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा, "बीजेपी सरकार द्वारा पिछले 7 वर्षों से सर्किल रेट ना बढ़ाना स्थानीय लोगों के खिलाफ आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपए के भूमि घोटाले हुए हैं।"