अरबाज़ और मलाइका के बेटे अरहान बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, ऐक्शन फिल्म में आएंगे नज़र: रिपोर्ट

ज़ूम की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। बकौल रिपोर्ट, वह फिल्ममेकर अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बन रही एक ऐक्शन फिल्म में नज़र आएंगे जिसकी स्क्रिप्टिंग आखिरी स्टेज में है। अनिरुद्ध ने इससे पहले आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 'एन ऐक्शन हीरो' बनाई थी।

Load More