अरब सागर में तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर ने की आपात लैंडिंग, 2 पायलट समेत 3 क्रू मेंबर लापता
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बताया है कि उसके एक हेलीकॉप्टर ने पोरबंदर (गुजरात) के पास अरब सागर में आपात लैंडिंग की है। एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है जबकि 2 पायलट समेत 3 सदस्यों की तलाश जारी है। यह हेलीकॉप्टर पोरबंदर तट के पास एक जहाज़ पर सवार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने निकला था।