मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उन्हें अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनने के संकेत मिले हैं लेकिन इसकी तीव्रता का अंदाज़ा नहीं है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, इसके प्रभाव से इस क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है।