अरब सागर में नौसेना के सामने 35 समुद्री डाकुओं ने किया सरेंडर, जहाज़ के 17 क्रू मेंबर बचाए गए
भारतीय नौसेना ने बताया है कि अरब सागर में एक मालवाहक जहाज़ को सोमालिया के समुद्री डाकुओं से छुड़ाया गया है और 17 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है। नौसेना के मुताबिक, 35 समुद्री डाकुओं ने सरेंडर किया है। 40 घंटे चले इस ऑपरेशन में आईएनएस कोलकाता, आईएनएस सुभद्रा, मानवरहित विमान हेल आरपीए और सी-17 एयरक्राफ्ट आदि शामिल थे।