अरबाज़ खान ने दोगुनी कीमत पर बेचा 11 साल पहले खरीदा गया अपना फ्लैट
ऐक्टर अरबाज़ खान ने मुंबई में अपना फ्लैट दोगुने दाम पर बेचा है जिसे उन्होंने 11-साल पहले खरीदा था। सीआरई मैट्रिक्स से मिले रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अरबाज़ ने यह फ्लैट ₹6.5 करोड़ में बेचा। प्रॉपर्टी रिलेटेड डॉक्यूमेट्स के अनुसार, अरबाज़ ने यह फ्लैट मई-2015 में ₹3.38 करोड़ में खरीदा था और उन्हें अब ₹3 करोड़+ का मुनाफा हुआ है।