अरबपति निखिल कामत के किराए के मकान की तस्वीरें हुईं वायरल
अरबपति निखिल कामत के बेंगलुरु वाले किराए के मकान की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गई हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने 7,000 वर्ग फीट के अपार्टमेंट के इंटीरियर्स को 'भद्दा' और 'निरस' बताया है। मकान खरीदने के बजाय किराए पर रहने की वकालत करने वाले कामत ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में पहला मकान खरीदने का खुलासा किया था।