अरबपति निखिल कामत ने अब इस दिग्गज अभिनेता के शराब बिज़नेस में खरीदी हिस्सेदारी
ज़ीरोधा के अरबपति को-फाउंडर निखिल कामत ने दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान व उनके बेटे आर्यन खान की कंपनी डी’यावोल स्पिरिट्स में 5% जबकि रेडिको खेतान ने 47.5% हिस्सेदारी खरीदी है। इससे पहले पिछले साल जुलाई में निखिल ने रेडिको खेतान में लगभग ₹400 करोड़ के निवेश का खुलासा किया था। रेडिको खेतान में निखिल की करीब 1.7% हिस्सेदारी है।