अरबपति वेणु का परिवार विरासत के विवाद में फंसा, संपत्ति को लेकर बेटे और बेटी में छिड़ी लड़ाई
2024 के MoU को लेकर अरबपति वेणु श्रीनिवासन का परिवार उत्तराधिकार विवाद में घिर गया है। वेणु और उनके बेटे सुदर्शन का कहना है कि समझौता सुदर्शन और उनकी बहन लक्ष्मी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर था। वहीं, लक्ष्मी और उनकी मां मल्लिका का दावा है कि इसमें सिर्फ़ ब्रैंड के इस्तेमाल के बारे में बात की गई थी।