अरबपति वॉरेन बफेट ने रिकॉर्ड ₹44,200 करोड़ किए दान

दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स व बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट ने $5.3 बिलियन (करीब ₹44,200 करोड़) दान किए हैं जो उनके द्वारा हर साल दिए जाने वाले दान में सर्वाधिक है। दान में बर्कशायर के 13 मिलियन क्लास बी शेयर शामिल हैं। गौरतलब है, बफेट ने अपनी 99% से अधिक संपत्ति दान करने का संकल्प लिया है।

Load More