अरबपति उत्तराधिकारी की शादी के दौरान उनके पालतू कुत्ते ने लाकर दी अंगूठी
अरबपति उत्तराधिकारी इवी गेट्टी की सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में फोटोग्राफर टोबियास एंगेल से शादी के दौरान गेट्टी के पालतू कुत्ते ने अंगूठी लाकर दी। दिवंगत तेल कारोबारी जे. पॉल गेट्टी की परपोती इवी ने इंस्टाग्राम पर ब्लू नामक चिहुआहुआ की एक तस्वीर शेयर की है। वहीं, अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रज़ेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने उनकी शादी की रस्में करवाईं।