अरबपति गणितज्ञ और निवेशक जिम साइमंस का 86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
हेज फंड रेनेसां टेक्नोलॉजीज़ के संस्थापक और अरबपति गणितज्ञ व निवेशक जिम साइमंस का शुक्रवार को न्यूयार्क में 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। मृत्यु के समय उनकी संपत्ति $31.4 बिलियन थी। वियतनाम युद्ध में उन्होंने अमेरिकी खुफिया विभाग के लिए कोडब्रेकर के तौर पर काम किया था।