अरबपति जिंदल मुझे बेब कहते थे, अपना क्रेडिट कार्ड ऑफर किया था: रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल
जेएसडब्ल्यू के चेयरमैन सज्जन जिंदल के खिलाफ रेप का आरोप लगाने वाली 30-वर्षीय मॉडल ने बताया है कि वह उन्हें 'बेब', 'बेबी' कहते थे। उन्होंने बताया कि वे दुबई में आईपीएल मैच के दौरान और फिर जयपुर में एक राजनेता के बेटे की शादी में मिले थे। बकौल मॉडल, जिंदल ने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी साझा की थी।