अरबपति नारायण मूर्ति ने इकोनॉमी क्लास में किया हवाई सफर, साथी यात्री ने शेयर की तस्वीर
इन्फोसिस के सह-संस्थापक और अरबपति नारायण मूर्ति ने हाल ही में दिल्ली से बेंगलुरु जाते वक्त इकोनॉमी क्लास में हवाई यात्रा की। साथी यात्री व स्टार्टअप जेलीबीन के सीईओ नरेन कृष्णा ने नारायण मूर्ति के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "मैं इस बात से बहुत प्रभावित हुआ कि वह कितना सादगी भरा जीवन जीते हैं।"