अरबपति मेलिंडा ने बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयर पद से दिया इस्तीफा
अरबपति मेलिंडा गेट्स ने बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। फाउंडेशन में उनके काम का आखिरी दिन 7 जून होगा। उन्होंने कहा, "मुझे फाउंडेशन पर बेहद गर्व है जिसे मैंने और बिल गेट्स ने मिलकर बनाया है। फाउंडेशन मज़बूत स्थिति में है और मेरे लिए अब आगे बढ़ने का यह सही समय है।"