अरबपति लैरी कॉनर $20 मिलियन की पनडुब्बी से टाइटैनिक साइट की करेंगे यात्रा

अमेरिकी अरबपति लैरी कॉनर ने कहा है कि वह ट्राइटन सबमरीन के सह-संस्थापक पैट्रिक लेही के साथ टाइटैनिक साइट की यात्रा करेंगे। बकौल कॉनर, वह $20 मिलियन की पनडुब्बी से समुद्र में 12,400 फीट की गहराई में जाएंगे। गौरतलब है, पिछले साल टाइटैनिक साइट पर जा रही टाइटन पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें 5 लोग मारे गए थे।

Load More