अरबपति सज्जन जिंदल ने रेप के आरोपों से किया इनकार, कहा- ये बेबुनियाद और आधारहीन हैं
जेएसडब्ल्यू ग्रुप के अरबपति चेयरमैन सज्जन जिंदल ने मुंबई की 30-वर्षीय मॉडल/डॉक्टर द्वारा लगाए गए रेप के आरोपों से इनकार किया है। जिंदल ने इन आरोपों को 'बेबुनियाद व आधारहीन' बताया और कहा, "जांच जारी है, हम और टिप्पणी करने से बचेंगे। हम आप सभी से विनम्र अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें।"