अरबपति हिरोटाके यानो का जापान में 80 साल की उम्र में हृदय गति रुकने से हुआ निधन
अरबपति हिरोटाके यानो का जापान में 80 साल की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह डाइसो इंडस्ट्रीज़ के संस्थापक थे और कंपनी ने सोमवार को बताया कि उनका निधन 12 फरवरी को हिरोशिमा में हुआ था। 'ब्लूमबर्ग' बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, यानो के निधन के समय उनकी नेटवर्थ लगभग $1.9 बिलियन थी।