अरबपति हीरानंदानी ने समय बचाने के लिए मुंबई लोकल ट्रेन से की यात्रा
हीरानंदानी ग्रुप के अरबपति एमडी निरंजन हीरानंदानी ने हाल ही में मुंबई से उल्हासनगर (महाराष्ट्र) जाने के लिए मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा की। 73-वर्षीय हीरानंदानी ने एसी कोच में यात्रा करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है, "इससे समय की बचत हुई और ट्रैफिक से राहत मिली। यह शहर के लोगों के लिए लाइफलाइन है।"