अरबपतियों पर 5% टैक्स लगाने से 2 अरब लोगों को गरीबी से बाहर लाया जा सकता है: ऑक्सफैम
ऑक्सफैम ने अपनी वार्षिक असमानता रिपोर्ट में बताया है कि अरबपतियों पर 5% टैक्स लगाने से $1.7 ट्रिलियन जुटाए जा सकते हैं। बकौल ऑक्सफैम, यह राशि 2 अरब लोगों को गरीबी से बाहर निकालने और भुखमरी खत्म करने की वैश्विक योजना को फंड करने के लिए काफी है। अरबपतियों की संपत्ति में प्रतिदिन $2.7 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है।