अरमान व कृतिका के फर्ज़ी वीडियो को लेकर 'बिग बॉस ओटीटी' के मेकर्स ने दर्ज कराई शिकायत
'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका के इंटिमेट होने के फर्ज़ी क्लिप को लेकर जियो सिनेमा ने मुंबई के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जियो सिनेमा ने साइबर क्राइम यूनिट से मामले की जांच करने और डॉक्टर्ड क्लिप के पीछे शामिल व्यक्ति की पहचान करने में मदद करने का अनुरोध किया है।