अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी ने किए माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। दिल्ली में शराब नीति घोटाले के आरोप में जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल पहली बार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "माता रानी सबका भला करें और...आशीर्वाद दें।"