अरविंद केजरीवाल की ज़मानत याचिका पर 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ज़मानत याचिका पर शुक्रवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है। इसे लेकर केजरीवाल की ज़मानत याचिका पर अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। इसी दिन केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर भी सुनवाई होगी।