अरविंद केजरीवाल ने खाली किया सीएम आवास, ट्रकों में भरकर ले गए सामान
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सीएम आवास खाली कर दिया। केजरीवाल परिवार समेत पार्टी से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के फिरोज़शाह रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हुए हैं। केजरीवाल के घर से निकलने और ट्रकों में भरकर उनका सामान शिफ्ट किए जाने के वीडियो सामने आए हैं।