अरविंद केजरीवाल ने बांग्लादेश में इस्कॉन के सचिव की गिरफ्तारी पर दिया बयान
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बांग्लादेश में इस्कॉन के सचिव चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश में अन्यायपूर्ण तरीके से गिरफ्तार किए गए संत चिन्मय कृष्ण दास जी के साथ पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर दास को जल्द-से-जल्द मुक्त कराए।"