अरविंदर सिंह साहनी बने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के नए चेयरमैन

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के कार्यकारी निदेशक अरविंदर सिंह साहनी को आईओसी का नया चेयरमैन बनाया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, साहनी की नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि के लिए होगी। गौरतलब है कि इससे पहले श्रीकांत माधव वैद्य आईओसी के चेयरमैन थे।

Load More