तिहाड़ जेल में जाने के बाद अरविंद केजरीवाल के साथ क्या-क्या हुआ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार शाम करीब 5 बजे तिहाड़ जेल में ले जाया गया जहां पहुंचने पर रिकॉर्ड के लिए उनकी एक तस्वीर खींची गई। जेल के विचाराधीन कैदी नंबर 670 केजरीवाल कुछ कपड़ों को बैग में लेकर जेल पहुंचे थे जिसकी जांच की गई। मेडिकल जांच के बाद उन्होंने शाम 6 बजे सेल में प्रवेश किया।